Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगी आपके लिए बेस्ट?
Published by : Ankit Anand Updated At : 24 Mar 2026 8:48 PM
Suzuki e-Access vs Honda Activa-e
Suzuki e-Access और Honda Activa-e दोनों ही स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं. Activa-e पावर और टॉप स्पीड में आगे है, जबकि e-Access फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी में बेहतर है. कीमत और बैटरी ऑप्शन भी अंतर पैदा करते हैं. आइए डिटेल में देखते हैं कंपैरिजन.
Suzuki e-Access vs Honda Activa-e: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अब तेजी से रफ्तार पकड़ रही है, और इसी बीच दो भरोसेमंद ब्रांड Suzuki और Honda भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मैदान में उतर चुके हैं. हम बात कर रहे हैं Suzuki e-Access और Honda Activa-e की. ये स्कूटर्स खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो रोजमर्रा की सवारी को आसान, साफ-सुथरा और थोड़ा मॉडर्न बनाना चाहते हैं. अगर आप भी इन दोनों में किसी एक को लेने का मन बना रहे हैं तो आइए देख लेते हैं कौन रहेगा आपके लिए बेस्ट.
कीमत
सबसे बड़ा फर्क सामने आता है कीमत में. Suzuki e-Access की शुरुआती कीमत ₹1.88 लाख (ex-showroom) है, जो इसे थोड़ी प्रीमियम कैटेगरी में रखती है. वहीं, Honda Activa-e सिर्फ ₹1.19 लाख से शुरू होती है. इससे ये ज्यादा लोगों के लिए किफायती और आसान ऑप्शन बन जाती है.
बैटरी
अब बात करते हैं सबसे अहम चीज की यानी बैटरी की. Suzuki e-Access में 3.07 kWh की फिक्स्ड बैटरी लगी है, जो लगभग 95 km की रेंज देने का दावा करती है. इसे आप घर पर ही चार्ज कर सकते हैं, लेकिन पूरा चार्ज होने में 6 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है.
Honda Activa-e थोड़े अलग अंदाज में आती है. इसमें दो स्वैपेबल बैटरियां लगी हैं (कुल 3 kWh), जिससे रेंज लगभग 102 km तक है. बैटरी खत्म होने पर इंतजार करने की बजाय आप इसे सीधे स्वैप स्टेशन पर बदल सकते हैं.
परफॉरमेंस
परफॉर्मेंस की बात करें तो Activa-e थोड़ा आगे नजर आता है. ये 6 kW की पावर और 22 Nm टॉर्क देता है, जबकि Suzuki सिर्फ 4.1 kW और 15 Nm टॉर्क पर सीमित है. टॉप स्पीड की बात करें तो Activa-e 80 km/h तक जाती है, वहीं Suzuki की टॉप स्पीड 71 km/h है.
फीचर्स
फीचर्स में Suzuki e-Access अपना जलवा दिखाता है. इसमें 4.2-inch TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, अलग-अलग राइडिंग मोड और व्हीकल डायग्नोस्टिक्स जैसे फीचर्स हैं. साथ ही कीलेस ऑपरेशन और 17-लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए प्रैक्टिकल बनाता है.
Activa-e भी पीछे नहीं है. टॉप वेरिएंट में आपको 7-inch TFT डिस्प्ले मिलता है. Honda की RoadSync कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल अलर्ट और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसमें आपको USB-C चार्जिंग पोर्ट भी मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: बारिश में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाना कितना सेफ? जानिए सच और जरूरी टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










