ट्रंप का दावा- समझौते के लिए गिड़गिड़ाया ईरान, क्या थमेगी मिडिल ईस्ट की जंग?
Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Mar 2026 9:47 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- पीटीआई
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करना चाहता है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत एक ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते के बाद अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेगा.
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौते के लिए गिड़गिड़ा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान एक समझौता करना चाहता है और अमेरिकी दूत एक सम्मानित ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. ट्रंप ने सोमवार को मीडिया को बताया कि मिडिल ईस्ट के लिए उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने रविवार शाम को बातचीत की थी. ट्रंप ने तेहरान का प्रतिनिधित्व करने वाले किसी अधिकारी या अधिकारियों का नाम नहीं लिया. हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई से बात नहीं की है.
ट्रंप बोले- संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता होता है, तो अमेरिका ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम के तहत संवर्धित यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेने के लिए कार्रवाई करेगा.
पांच दिनों तक ईरान के पावर प्लांट पर हमले नहीं करेगा अमेरिका- ट्रंप
इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाकर पांच दिन कर दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका पांच दिन के लिए ईरान के पावर प्लांट पर हमले नहीं करेगा. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है, जिससे युद्ध का पूर्ण और निर्णायक समाधान निकल सकता है. अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि बातचीत पूरे सप्ताह जारी रहेगी. ट्रंप ने कहा कि आगे क्या करना है यह चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा.
ईरान ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर ट्रंप की घोषणा के ठीक बाद ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा- ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे. ईरान ने कहा था कि वह पूरे पश्चिम एशिया में बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएगा.
क्या थमेगी मिडिल ईस्ट की जंग?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख में बदलाव के बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है. ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और अमेरिकी दूत एक सम्मानित ईरानी नेता के साथ बातचीत कर रहे हैं. हालांकि ईरान की ओर से आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है. (भाषा इनपुट)
Also Read: ईरान का दावा- धमकी के बाद पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप के नरम रूख पर तेहरान का रिएक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










