न्यूजीलैंड के पत्रकार ने पूछा- PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते?, विदेश मंत्रालय के सचिव ने दिया ये जवाब

Updated:
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के सचिव रुद्रेंद्र टंडन, फोटो एक्स

PM Modi New Zealand Journalist: न्यूजीलैंड के एक पत्रकार ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय में सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने शानदार जवाब देकर पत्रकार की बोलती बंद कर दी.

विज्ञापन

PM Modi New Zealand Journalist: पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने कहा- भारतीय वोटर अपने नेताओं से बिना किसी तीसरे पक्ष के सीधे जुड़ना पसंद करते हैं और पीएम मोदी ने इस कला में महारत हासिल की है.

रेडिएटर के बिना सीधे जनता से संवाद: टंडन

राजनयिक रुद्रेंद्र टंडन ने कहा, "मैं एक सरकारी अधिकारी हूं, इसलिए मेरे लिए प्रधानमंत्री के राजनीतिक तौर-तरीकों पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा. लेकिन भारतीय राजनीति के संदर्भ में देखें, तो हमारे देश के वोटर सीधे संपर्क को पसंद करते हैं. पीएम मोदी एक आदर्श भारतीय राजनेता हैं, जो मतदाताओं से सीधे जुड़ते हैं. उन्हें यह पसंद नहीं कि कोई उन्हें नीचा दिखाए या वे किसी रेडिएटर के जरिए बात करें. जनता से सीधे जुड़ने की इसी खूबी के कारण देश के वोटरों ने उन्हें लगातार तीसरी बार चुना है और वे भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक बन चुके हैं."


नॉर्वे में भी उठा था ऐसा ही सवाल

इससे पहले 2026 के मई महीने में जब पीएम मोदी नॉर्वे के ओस्लो गए थे, तब वहां की एक पत्रकार हेले लिंग ने उनके निकलते समय आवाज देकर पूछा था कि वे पत्रकारों के सवालों के जवाब क्यों नहीं देते. उस समय इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर क्या बोले विदेश मंत्रालय के सचिव

विदेश मंत्रालय ने सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के बारे में जानकारी दी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को इस समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर हुए थे. टंडन ने बताया कि न्यूजीलैंड में इस समझौते को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहां की संसद में कानून पास करने के लिए तीन बार रीडिंग होता है, जिसमें से पहली बार का रीडिंग पूरा हो चुका है. उन्होंने आगे बताया- न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी को भरोसा दिलाया है कि इस समझौते को वहां की सभी राजनीतिक पार्टियों का साथ हासिल है, इसलिए इसे बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द लागू कर दिया जाएगा.

20 अरब डॉलर का निवेश: पेनल्टी नहीं, पार्टनरशिप पर जोर

न्यूजीलैंड द्वारा भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की सुविधा देने पर टंडन ने कहा कि भारत किसी भी देश पर जबरन निवेश का दबाव या पेनल्टी (जुर्माना) नहीं लगा रहा है. पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के बिजनेस समुदाय को संदेश दिया है कि भारत एक बहुत बड़ा बाजार है और यहां बड़े सुधार हो रहे हैं. यह सिर्फ पैसा निवेश करने का न्योता नहीं है, बल्कि भारत के साथ एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाली आर्थिक साझेदारी बनाने का एक शानदार मौका है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में लहराया 25 साल पुराना मफलर: अपनों के बीच हुए भावुक, कहा- आज भी संभालकर रखा हूं


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola