पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में लहराया 25 साल पुराना मफलर: अपनों के बीच हुए भावुक, कहा- आज भी संभालकर रखा हूं

ऑकलैंड में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी
PM Modi New Zealand Visit : भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और पूरे विश्व की नजरें इसपर है. पीएम मोदी ने ऑकलैंड में आयोजित प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में भारत की उपलब्धियों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि भारत के लिए किसी देश की आबादी का आकार नहीं, बल्कि अपने लोगों के कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता मायने रखती है.
PM Modi New Zealand Visit : ऑकलैंड में आयोजित एक कम्युनिटी इवेंट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है. यह भरोसा मोदी की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए है कि आप सभी इसके सच्चे नाविक हैं. उन्होंने भारतीय समुदाय का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं यहां 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. प्रवासी भारतीयों के सामने उन्होंने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड संबंध सुखद स्मृतियों, मित्रता, साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता पर आधारित हैं.
मैं 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड आया था : पीएम मोदी
प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर यह मेरा पहला न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है, लेकिन 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था,मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था. उस समय, किसी ने मुझे तीन चीजें गिफ्ट में दीं, जिन्हें मैं अपने साथ इंडिया ले गया था. यह मफलर जो मैंने पहना है और एक कैप और एक जोड़ी ग्लव्स. मैं आज उनमें से एक चीज इस इवेंट में लाया हूं. मैंने इन सालों में इसे कई बार इस्तेमाल किया और मैं आज भी इसका ध्यान रखता हूं, ठीक वैसे ही जैसे मैं आपके प्यार का ध्यान रखता हूं.
न्यूजीलैंड के हर कोने में फैले हैं भारतीय
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऑकलैंड से वेलिंगटन तक, क्राइस्टचर्च से क्वीन्सटाउन तक, न्यूजीलैंड के हर कोने में फैली इंडियन कम्युनिटी इस साझा सफर का एक जरूरी हिस्सा है. मैं अपने दोस्त प्राइम मिनिस्टर क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के सभी साथियों और यहां मौजूद लेबर पार्टी के सदस्यों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. इंडिया-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए दोनों पार्टियों का सपोर्ट है.
ये भी पढ़ें : 40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










