Nepal Flood Video: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, 9 सुरक्षाकर्मी सहित 384 लोग लापता

Updated:
विज्ञापन

नेपाल में बाढ का भयावह नजारा, फोटो ANI

Nepal Flood: चीन की सीमा से सटे रसुवा जिले से बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार अब तक 384 लोग लापता हैं.

विज्ञापन

Nepal Flood: बुधवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) बाढ़ ने रसुवा जिले के मुख्य बाजार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. बुधवार दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को बचाया जा चुका है. प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने बाढ़ और सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए एक बैठक भी बुलाई है.

विज्ञापन

नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना को राहत-बचाव कार्य में लगाया गया

'द काठमांडू पोस्ट' ने बताया कि नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना सहित सुरक्षा बलों को बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है और खोज और बचाव कार्यों के लिए 14 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के नौ जवान अभी लापता हैं.


ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही के बाद बिहार में गंडक का अलर्ट, NDRF- SDRF तैयार; इन जिलों पर खास नजर

अचानक आई बाढ़ से स्याप्रुबेसी समेत बाजार इलाके को नुकसान

रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने ANI को फोन पर बताया, "रसुवा में अचानक आई बाढ़ से स्याप्रुबेसी समेत बाजार इलाके को नुकसान पहुंचा है. परियार ने आगे कहा, "यहां बारिश नहीं हुई है. यहां धूप खिली है. यह साफ नहीं है कि ऊपर की ओर ग्लेशियर फटा या क्या हुआ. बाढ़ अचानक आई. देखा गया है कि बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया है."

रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों के लोगों के लिए अलर्ट जारी

रसुवा जिला प्रशासन कार्यालय ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों के नदी किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है. अधिकारियों ने त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की है क्योंकि बाढ़ का पानी नीचे की ओर बढ़ रहा है.


ये भी पढ़ें: Nepal Flood Video: बाढ़ से हाहाकार, तेज बहाव में बह गया पुल; तबाही का खौफनाक वीडियो वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola