Nepal Flood Video: बाढ़ से हाहाकार, तेज बहाव में बह गया पुल; तबाही का खौफनाक वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

अचानक आई बाढ़ में पुल के बह जाने का दृश्य (PC : X)

नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भोटे कोशी नदी में तबाही मचा दी है. एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे उफनता पानी अपने रास्ते में आने वाले पुल को बहा ले जाता है. इस बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हुए हैं और मरने वालों की संख्या 7 तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

Nepal Flood Video : नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बाढ़ के पानी की रफ्तार और उसकी भयावहता साफ दिखाई दे रही है. देखते ही देखते नदी का बहाव इतना तेज हो जाता है कि उसके ऊपर बना पुल भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह जाता है.

विज्ञापन

वीडियो में शुरुआत में नदी का पानी अपेक्षाकृत सामान्य नजर आता है, लेकिन कुछ ही देर में अचानक पानी का सैलाब बढ़ता दिखाई देता है. तेज बहाव अपने रास्ते में आने वाले ढांचे को टिकने का मौका तक नहीं देता और पुल भी बह जाता है. यह दृश्य फ्लैश फ्लड की ताकत का अंदाजा देता है.

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को प्रभावित किया है. बाढ़ का पानी गांवों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं तक पहुंचा है. अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, बाढ़ में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं. सुरक्षा बलों के कई जवान भी संपर्क से बाहर बताए गए हैं. राहत और बचाव के लिए नेपाली सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें तैनात हैं.

बाढ़ का असर आगे त्रिशूली नदी के रास्ते नुवाकोट और धादिंग तक भी पहुंचा है. कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं. प्रशासन ने नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है.

Also read : दिल्ली के 5 स्टार होटलों में FSSAI की रेड, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई; कॉकरोच और बदबू ने खोली पोल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola