खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का बयान: शहीद के खून का बदला तय; US-इजरायल को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

ईरान के नये सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, फोटो एक्स

Mojtaba Khamenei: ईरान के नये सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद पहली बार देश को संबोधित किया. उन्होंने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई.

विज्ञापन

Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामेनेई ने देश को आश्वस्त किया कि पिता के हत्यारों से बदला लेना पूरी तरह तय है. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा, "हम शहीद नेता और अमेरिका व इजरायल जंग में मारे गए सभी शहीदों के खून का बदला लेने का संकल्प लेते हैं. यह हमारे देश की मांग है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा."

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इजराइल को दी चेतावनी

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा- कायराना हरकत के जिम्मेदार लोग "बिस्तर पर शांति की मौत मरने का सपना अपने साथ कब्र में ले जाएंगे."


ऐतिहासिक जनसैलाब की सराहना

मोजतबा खामेनेई ने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में जनसैलाब की सराहना की. उन्होंने तेहरान, कौम, नजफ, करबला और मशहद जैसे प्रमुख शहरों सहित ईरान और इराक के गांवों-कस्बों से आए करोड़ों लोगों की उपस्थिति को "दुश्मन को तोड़ने वाला" बताया. मालूम हो खामेनेई के अंतिम संस्कार में करीब 43 मिलियन लोग शामिल हुए थे.

मोजतबा ने पिता खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सर्वोच्च नेता और अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देते हुए मोजतबा ने कहा, "नम आंखों और टूटे दिलों के साथ विदा लेते हुए हम आपकी विचारधारा को हमेशा बनाए रखने और आपके बताए सीधे रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं." उन्होंने दिवंगत नेता को शिया मान्यताओं के अनुसार आठवें इमाम अली इब्न मूसा अल-रिदा का एक समर्पित सेवक बताया.


ये भी पढ़ें: अयातुल्ला खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक: अंतिम संस्कार में शामिल हुए 43 मिलियन से अधिक लोग


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola