अयातुल्ला खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक: अंतिम संस्कार में शामिल हुए 43 मिलियन से अधिक लोग

Updated:
विज्ञापन

अयातुल्ला अली खामेनेई को आखिरी विदाई देने पहुंचे लोग, फोटो पीटीआई

Khamenei Funeral Ceremonies: अमेरिका-इजराइल हमलों में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

विज्ञापन

Khamenei Funeral Ceremonies: खामेनेई ने करीब 37 वर्ष तक ईरान पर शासन किया. उनकी अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में 28 फरवरी को मौत हो गई थी. उन्हें उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

विज्ञापन

अंतिम संस्कार समारोह में 43 मिलियन से अधिक लोग शामिल हुए

ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया खामेनेई के अंतिम संस्कार में 4.1 करोड़ से लेकर 4.3 करोड़ (41-43 मिलियन) लोग शामिल हुए.

मशहद शहर में दफनाए जाने वाले दूसरे शासक बने खामेनेई

खामेनेई ईरान के दूसरे ऐसे शासक हैं जिन्हें मशहद शहर में दफनाया गया. इससे पहले 1747 में नादिर शाह को इसी शहर में दफनाया गया था. करीब 11 वर्ष तक सत्ता में रहे नादिर शाह की 1747 में हत्या कर दी गई थी.

5 शहरों में 6 दिनों तक चली अंतिम विदाई

अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शनिवार 4 जुलाई को शुरू हुई थी. जो 5 शहरों (तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मश्हद) में 6 दिनों तक चली. इस दौरान अधिकारियों ने ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य शहरों में सड़कों, हवाई क्षेत्र और अन्य गतिविधियों को बंद कर दिया था.


ये भी पढ़ें: अमेरिका मुर्दाबाद के नारों के साथ सुपुर्द-ए-खाक हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई, ईरान के भविष्य पर दुनिया की नजरें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola