फीफा वर्ल्ड कप: 80 की उम्र में ट्रंप की तरह गोल्फ खेलना चाहता है यह फुटबॉलर, नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले शेयर किया किस्सा
डोनाल्ड ट्रंप और हैरी केन (फोटो-सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल से पहले एक अनोखा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि करीब 18 महीने पहले वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फ्लोरिडा में गोल्फ खेल चुके हैं. केन ने इस अनुभव को अविश्वसनीय करार दिया.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल से पहले एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि करीब 18 महीने पहले वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फ्लोरिडा के पाम बीच में गोल्फ खेल चुके हैं. केन ने इस अनुभव को अविश्वसनीय करार दिया.
'राष्ट्रपति बुलाएं तो मना नहीं कर सकते'
मियामी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन ने कहा कि ट्रंप ने उन्हें पाम बीच में गोल्फ खेलने के लिए आमंत्रित किया था. उन्होंने कहा, "जब राष्ट्रपति आपको कहीं बुलाएं तो आप मना नहीं कर सकते. उनसे मिलना और उनके साथ गोल्फ खेलना एक अनोखा अनुभव था."
ट्रंप की गोल्फ स्किल्स से प्रभावित हुए केन
इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर ने ट्रंप की गोल्फ क्षमता की भी तारीफ की. केन ने कहा, "उनका गोल्फ काफी अच्छा है. उम्मीद करता हूं कि उनकी उम्र में मैं भी उतना अच्छा खेल सकूं. मैं उनके निमंत्रण के लिए आभारी हूं."
ट्रंप ने भी की थी केन की तारीफ
केन के बयान ऐसे समय आए हैं जब हाल ही में ट्रंप ने इंग्लैंड के कप्तान की खुलकर तारीफ की थी. मेक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड की 3-2 की जीत के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था, "हैरी केन इंग्लैंड के महान खिलाड़ी हैं." उन्होंने यह भी कहा था कि केन बेहतरीन गोल्फर और शानदार इंसान हैं.
अब नॉर्वे की चुनौती पर नजर
गोल्फ की चर्चा के बाद अब केन का पूरा ध्यान फुटबॉल पर है. इंग्लैंड शनिवार को फ्लोरिडा के हार्ड रॉक स्टेडियम में फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से भिड़ेगा. इस मुकाबले की विजेता टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी.
शानदार फॉर्म में है इंग्लैंड
थॉमस ट्यूखेल की टीम ने राउंड ऑफ-16 में मेक्सिको को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. उस मैच में जूड बेलिंगहम ने दो गोल किए थे, जबकि केन ने निर्णायक पेनाल्टी दागी थी. इंग्लैंड लगातार तीन मैच जीतकर अंतिम-8 में पहुंचा है.
नॉर्वे ने रचा इतिहास
दूसरी ओर, नॉर्वे इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज बनकर उभरा है. एर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है और दोनों टीमों की पिछली चार भिड़ंत में नॉर्वे गोल तक नहीं कर सका है.
ये भी पढ़ें: किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










