मिडिल ईस्ट पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल; जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, इनसाइट पर राहुल गांधी, फोटो पीटीआई

All Party Meeting: मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सरकार ने बुधवार को चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. पीटीआई के अनुसार बैठक शाम 5 बजे हो सकती है. हालांकि बैठक में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे.

विज्ञापन

All Party Meeting: सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं. जबकि बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में शामिल क्यों नहीं होंगे राहुल गांधी?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका केरल में एक कार्यक्रम पहले तय है. राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है. अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है. अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है. हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा. अभी केवल शुरुआत हुई है. अभी सभी चीजों में परेशानी होगी. अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे.

विपक्ष ने सर्वदलीय बैठक की मांग की

विपक्ष ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई थी. कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दल पश्चिम एशिया युद्ध और इसके भारत पर प्रभाव को लेकर सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं.

सर्वदलीय बैठक के बाद ही हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे : मीसा भारती

RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, अब देखते हैं प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टियों को सारी जानकारी देते हैं या नहीं. बैठक के बाद ही हम अपनी प्रतिक्रिया दे पाएंगे. महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा, मैंने सुना है कि यह इस शुक्रवार तक आएगा, मुझे लगता है कि बंगाल चुनाव को देखते हुए यह बिल लाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी- होर्मुज बंद मंजूर नहीं, ईरान-इजराइल-अमेरिका के साथ शांति वार्ता जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola