मिस्र में सडक हादसे मे 10 लोगों की मौत

काहिरा : मिस्र में गीजा के अल मोनीब इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रालर के दो माइक्रोबसों से टकरा जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रालर के चालक ने कल देर रात वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दो माइक्रोबसों को टक्कर मार दी. इस […]
काहिरा : मिस्र में गीजा के अल मोनीब इलाके में एक ट्रैक्टर ट्रालर के दो माइक्रोबसों से टकरा जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रालर के चालक ने कल देर रात वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दो माइक्रोबसों को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद सभी तीन वाहन रिंग रोड पर बने एक पुल से नीचे गिर गये. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये. एक बचाव दल और एम्बुलैंसें घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं.
मिस्र सडक दुर्घटनाओं की सर्वाधिक दर वाले देशों में शामिल हैं. इन दुर्घटनाओं का कारण लापरवाही से वाहन चलाना और सडक एवं वाहनों की खराब परिस्थितियां है जिसके कारण हर साल हजारों लोग हताहत हो जाते हैं. डब्ल्यूएचओ ने भारत, चीन और अमेरिका के बाद मिस्र को सडक दुर्घटनाओं के मामले में 10वां सबसे खराब देश बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




