बांग्लादेश की तटरेखा तक पहुंचा महासेन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
ढाका : चक्रवाती तूफान महासेन आज बांग्लादेश के दक्षिण में स्थित पातुआखाली तटों तक पहुंच चुका है. 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले इस तूफान से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बांग्लादेश के मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा सूचना के मुताबिक, चक्रवाती तूफान महासेन पातुआखाली (खापुपारा) के निकट स्थित तटों […]
ढाका : चक्रवाती तूफान महासेन आज बांग्लादेश के दक्षिण में स्थित पातुआखाली तटों तक पहुंच चुका है. 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले इस तूफान से एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
बांग्लादेश के मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा सूचना के मुताबिक, चक्रवाती तूफान महासेन पातुआखाली (खापुपारा) के निकट स्थित तटों तक पहुंच चुका है. तटों पर मंडरा रहे इस तूफान के उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ने और 16 मई की दोपहर तक चटगांव-कॉक्स बाजार तट तक पहुंचने की आशंका है.
इस तूफान का प्रभाव बढ़ने की आशंका है और चटगांव-कॉक्स बाजार तट पर इसके 100 किलोमीटर की रफ्तार से टकराने की आशंका है. इस बीच, खबरों में कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी से सटे पातुआखाली सहित दूसरे तटीय इलाकों में समुद्री जल प्रवेश कर गया है और इस कारण यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पातुआखाली में कम से कम सौ झोपडि़यां इस तूफान से तबाह हो गयी है.
तूफान के कारण यहां के तटीय इलाकों से अब तक हजारों लोगों को सुरक्षा कारणों से दूसरी जगह भेजा जा चुका है. वहीं मौसम विभाग के निदेशक शाह आलम ने कहा, हमने शुरुआत में कहा कि आज सुबह तक महासेन तूफान यहां के समुद्रतटों तक पहुंच जाएगा, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ने के कारण अब हमारा अनुमान है कि यह आज दोपहर तक चटगांव पहुंच जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










