बेसुरे गीत से परेशान, महिला को बीच रास्ते में उतारा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : एक महिला लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान प्लेन में विटनी होस्टन का मशहूर गीत आई विल ऑलवेज लव यू लगातार गाये जा रही थी. आलम यह था कि उनके इस बेसुरे राग से प्लेन में सवार दूसरे यात्रियों को परेशानी होने लगी, लेकिन महिला किसी भी सूरत में गाना […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : एक महिला लॉस एंजिलिस से न्यूयॉर्क की यात्रा के दौरान प्लेन में विटनी होस्टन का मशहूर गीत आई विल ऑलवेज लव यू लगातार गाये जा रही थी. आलम यह था कि उनके इस बेसुरे राग से प्लेन में सवार दूसरे यात्रियों को परेशानी होने लगी, लेकिन महिला किसी भी सूरत में गाना बंद करने को तैयार नहीं थी.

लिहाजा बीच रास्ते में प्लेन रोक कर उसे उतार दिया गया. यह महिला, जिसकी पहचान नहीं बतायी गयी है, अमेरिकन एयरलाइंस के लॉस ऐंजिलिस से न्यू यॉर्क जाने वाले प्लेन में सवार थी.

प्लेन में सवार संघीय एयर मार्शल ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और कनसास सिटी में प्लेन की इमर्जेंसी लैंडिंग करा कर महिला को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. कनसास सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जो मैक्ब्राइड ने कहा, महिला सनकी थी और विमान में सवार कर्मचारियों की बात न मानने के कारण उसे विमान से उतार दिया गया.

उसने विमान रवाना होते ही एक महिला सहयात्री के साथ झगड़ा किया और उसके बाद जोर-जोर से फिर से वही गाना गाने लगी. हालांकि महिला पर कोई आरोप लगाये बिना उसे जाने दिया गया, लेकिन उसे अमेरिकन एयरलाइंस के दूसरे किसी विमान में सवार होने की इजाजत नहीं दी गयी. महिला का कहना है कि वह मधुमेह की मरीज है इसलिए ऐसा वाकया हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola