अबु धावी में दो भारतीय कामगार जिंदा दफन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM
दुबई: अबु धाबी में एक सीवर परियोजना की खुदाई के दौरान रेत ढहने से दो भारतीय कामगार जिंदा दफन हो गए. पुलिस ने आज बताया कि 35 वर्षीय राम कुमार और 28 वर्षीय सेल्वराज कल शाम एल एन के अल जाफरानिया इलाके में रेत में जिंदा दब गए. एल एन पुलिस निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर […]
दुबई: अबु धाबी में एक सीवर परियोजना की खुदाई के दौरान रेत ढहने से दो भारतीय कामगार जिंदा दफन हो गए.
पुलिस ने आज बताया कि 35 वर्षीय राम कुमार और 28 वर्षीय सेल्वराज कल शाम एल एन के अल जाफरानिया इलाके में रेत में जिंदा दब गए. एल एन पुलिस निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल हमाद अजलान अल अमीमी ने बताया कि एल एन पुलिस आपरेशन कक्ष को घटनास्थल पर मौजूद एक कामगार की ओर से सीवेज परियोजना स्थल पर रेत ढहने की सूचना मिली.
पुलिस ने एक बयान में बताया कि अल मकाम पुलिस थाने, सिविल रक्षा दल,आपात और जन सुरक्षा विभाग तथा सुरक्षा निगरानी विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां उन्होंने दो शव बरामद किए. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










