ePaper

इस्लामिक स्टेट ने की अदन के गवर्नर की हत्या !

Updated at : 06 Dec 2015 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट ने की अदन के गवर्नर की हत्या !

अदन:खूंखार आतंकवादी संगठन आईएस ने यमन के अदन शहर में आज हुए एक कार बम हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है जिसमें अदन के गवर्नर मारे गये. काफी समय से लंबित शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत के दौरे के ठीक एक दिन बाद कार यह घटना हुई […]

विज्ञापन

अदन:खूंखार आतंकवादी संगठन आईएस ने यमन के अदन शहर में आज हुए एक कार बम हमले की जिम्मेदारी का दावा किया है जिसमें अदन के गवर्नर मारे गये. काफी समय से लंबित शांति वार्ता के लिए दबाव बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत के दौरे के ठीक एक दिन बाद कार यह घटना हुई है.

जिहादी समूह ने ट्विटर के जरिये यह दावा किया कि इस विस्फोट के पीछे उनका संगठन था. अदन के तवाही इलाके में गवर्नर जफर साद के काफिले को निशाने पर लेकर यह विस्फोट किया गया. इसमें साद और उनके आठ अंगरक्षकों की मृत्यु हो गयी. आधिकारिक समाचार एजेंसी सबा के हवाले से अदन के सुरक्षा प्रमुख जनरल मोहम्मद मुस्साद ने साद और उनके आठ अंगरक्षकों की मृत्यु की पुष्टि की है.साद को हाल में गर्वनर नियुक्त किया गया था और उन्हें राष्ट्रपति अबेद्राबो मंसूर हादी का करीबी समझा जाता था.तबाही हाल के महीनों में जेहादियों का गढ बन गया है. अलकायदा के आतंकियों ने शहर में अपनी मौजूदगी बढा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola