एमक्यूएम की कराची में नए सिरे से मतदान की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी ने पूरे कराची निर्वाचन क्षेत्र में नए सिरे से मतदान कराने की मांग की है. पार्टी ने नेशनल असेम्बली सीट के केवल 43 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने के फैसले को नामंजूर कर दिया है. निर्वाचन आयोग ने कराची के निर्वाचन क्षेत्र एनए 250 के […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पार्टी ने पूरे कराची निर्वाचन क्षेत्र में नए सिरे से मतदान कराने की मांग की है. पार्टी ने नेशनल असेम्बली सीट के केवल 43 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने के फैसले को नामंजूर कर दिया है.

निर्वाचन आयोग ने कराची के निर्वाचन क्षेत्र एनए 250 के 43 मतदान केंद्रों पर पुन: मतदान की घोषणा की थी. कथित गड़बड़ी की रिपोटरे के कारण मतदान वाले दिन इन केंद्रों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था. एनए 250 सीट के केवल कुछ ही मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले की आलोचना करते हुए एमक्यूएम प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में ताजा मतदान की मांग की.

प्रांतीय निर्वाचन आयोग कार्यालय के समक्ष पार्टी के धरने को संबोधित करते हुए हुसैन ने कहा, ‘‘ हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है. जब भी कोई हमें हमारे अधिकारों से वंचित करने का प्रयास करेगा,हम विरोध करेंगे.’’ जियो न्यूज ने यह खबर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola