एके-47 बनाने वाले मिखाइल क्लाशनिकोव अस्पताल में भर्ती

Published at :18 Nov 2013 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
एके-47 बनाने वाले मिखाइल क्लाशनिकोव अस्पताल में भर्ती

मॉस्को : दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बंदूक, एके-47 असॉल्ट राइफल, के निर्माता 94 वर्षीय मिखाइल क्लाशनिकोव को अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी, आरआईए नोवोस्ती की खबर के अनुसार क्लाशनिकोव को कल साईबेरियाई शहर इज्हेवस्क के एक अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

मॉस्को : दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बंदूक, एके-47 असॉल्ट राइफल, के निर्माता 94 वर्षीय मिखाइल क्लाशनिकोव को अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. समाचार एजेंसी, आरआईए नोवोस्ती की खबर के अनुसार क्लाशनिकोव को कल साईबेरियाई शहर इज्हेवस्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब इदमरशिया गणराज्य के स्टेट कार्डियोलॉजी सेंटर में उनका इलाज चल रहा है.

इदमरशिया के स्वास्थ्य मंत्री व्लादिमीर मुजलोव ने कहा, ‘‘उन्हें जल्द से जल्द वापस उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए सभी जरुरी उपाय किए जा रहे हैं. मिखाइल को जैसा इलाज चाहिए, उन्हें आज वैसा इलाज उपलब्ध कराया जाएगा.’’मिखाइल के बेटे विक्टर क्लाशनिकोव ने बताया कि 10 नवंबर से उनकी तबीयत खराब होनी शुरु हो गयी. विक्टर ने कहा, ‘‘घबराने की बात नहीं है. उनका सही तरह से इलाज किया जा रहा है.’’मिखाइल पिछले कुछ समय से बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola