बम की अफवाह से चीनी विमान सेवा प्रभावित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

बीजिंग : चीन की तीन विमान कंपनियां आज बम की झूठी सूचना की शिकार हुई है. अधिकारियों ने बताया कि चीन की ईस्टर्न एयरलाइंस, जुनेयाओ एयरलाइंस और शेनङोन एयरलाइंस की पांच उड़ानें इन झूठी सूचनाओं के कारण प्रभावित हुई हैं. जुनेयाओ एयरलाइंस को एक धमकी भरा फोन आने के बाद सिंगापुर जा रहे इसके विमान […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन की तीन विमान कंपनियां आज बम की झूठी सूचना की शिकार हुई है. अधिकारियों ने बताया कि चीन की ईस्टर्न एयरलाइंस, जुनेयाओ एयरलाइंस और शेनङोन एयरलाइंस की पांच उड़ानें इन झूठी सूचनाओं के कारण प्रभावित हुई हैं.

जुनेयाओ एयरलाइंस को एक धमकी भरा फोन आने के बाद सिंगापुर जा रहे इसके विमान एचओ1111 को सुरक्षा जांच के लिए बीच रास्ते से वापस बुला लिया गया. शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने विमान कंपनी के हवाले से बताया है कि पुलिस ने जांच में पाया कि विमान को कोई खतरा नहीं है.

लांझोउ से जिआन जा रही चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट एमयू2325 को भी ऐसी ही धमकी मिली थी, लेकिन सुरक्षा जांच के बाद उसे उड़ान की अनुमति दे दी गई. वहीं शेनङोन एयरलाइंस की विमान जेडएच9866, जेडएच9243 और जेडएच9889 में भी बम होने की सूचना मिली थी, लेकिन सुरक्षा जांच के यह सारी सूचनाएं झूठी निकलीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola