मिस्र में ट्रेन की चपेट में आने से 24 की मौत

Published at :18 Nov 2013 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्र में ट्रेन की चपेट में आने से 24 की मौत

काहिरा : मिस्र की राजधानी के दक्षिण में आज तड़के पटरी पार करते समय कई वाहनों के एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले में से अधिकांश एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे और वे किसी शादी में भाग लेने के बाद […]

विज्ञापन

काहिरा : मिस्र की राजधानी के दक्षिण में आज तड़के पटरी पार करते समय कई वाहनों के एक मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी. मरने वाले में से अधिकांश एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे और वे किसी शादी में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे.

एक आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी अहमद अल अंसारी ने बताया कि 28 लोग घायल हो गये हैं. उन्होंने कहा कि मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है लेकिन घटनास्थल से सभी पीड़ितों के शव हटा लिए गए है.गीजा सुरक्षा सेक्टर के प्रमुखा कमल अल डाली ने टीवी स्टेशन को बताया कि बस हादसे में मरने और घायल लोगों में से अधिकांश लोग एक ही परिवार के सदस्य थे जो काहिरा से एक शादी में भाग लेकर वापस लौट रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola