नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:37 PM

विज्ञापन

अबूजा : नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने उन तीन अशांत उत्तरी राज्यों में आपातकाल लगाने की घोषणा की है, जहां एक चरमपंथी इस्लामी संगठन हत्या और सरकारी सेना के साथ संघर्ष में लिप्त है. टेलीविजन पर पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कल जोनाथन ने अदमावा, योबे और बोर्नो राज्य में आपातकाल लगाने […]

विज्ञापन

अबूजा : नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने उन तीन अशांत उत्तरी राज्यों में आपातकाल लगाने की घोषणा की है, जहां एक चरमपंथी इस्लामी संगठन हत्या और सरकारी सेना के साथ संघर्ष में लिप्त है.

टेलीविजन पर पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कल जोनाथन ने अदमावा, योबे और बोर्नो राज्य में आपातकाल लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि सेना इन उग्रवादियों और आतंकियों के खात्मे के लिए हर जरुरी कदम उठाएगी.

रक्षा प्रमुखों के साथ हुई बैठक के दो दिन बाद दिए अपने इस संबोधन में जोनाथन ने नाइजीरिया के कुछ हिस्सों पर बोको हराम और दूसरे चरमपंथी इस्लामी संगठनों द्वारा कब्जा किए जाने की बात कुबूल की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola