रुस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 50 की मौत

Published at :17 Nov 2013 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
रुस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 50 की मौत

मॉस्को: रुस की एक घरेलू विमानन कंपनी का एक बोइंग-737 विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार सभी 50 लोगों की मौत हो गई. आपात मामलों के मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान में सवार सभी 44 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई […]

विज्ञापन

मॉस्को: रुस की एक घरेलू विमानन कंपनी का एक बोइंग-737 विमान आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार सभी 50 लोगों की मौत हो गई. आपात मामलों के मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान में सवार सभी 44 यात्री और चालक दल के छह सदस्यों की मौत हो गई है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विमान के यात्रियों में कोई भी बच्चा नहीं था.’’ मंत्रालय की स्थानीय शाखा ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि मॉस्को के दोमोदेदोवो हवाईअड्डे से आ रहा विमान वोल्गा शहर के कजान हवाईअड्डे पर स्थानीय समयानुसार रात सात बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे 44 लोगों की मौत हो गई.स्थानीय संवाद एजेंसियों ने बताया कि हादसे के पहले विमान ने तीन बार उतरने का प्रयास किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola