नए राष्ट्रपति के शपथ लेने के बाद राष्ट्रमंडल के एजेंडे से हटाया गया मालदीव

Published at :17 Nov 2013 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
नए राष्ट्रपति के शपथ लेने के बाद राष्ट्रमंडल के एजेंडे से हटाया गया मालदीव

कोलंबो : राष्ट्रमंडल की एक अनुशासनिक समिति ने अब्दुल्ला यामीन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद आज मालदीव को अपने एजेंडे से हटा दिया. विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने राष्ट्रमंडल मंत्रीस्तरीय कार्रवाई समूह (सीएमएजी) के एजेंडे से मालदीव को हटाने का प्रस्ताव रखा. सीएमएजी ने 11 नवंबर की समयसीमा तक नया राष्ट्रपति चुने […]

विज्ञापन

कोलंबो : राष्ट्रमंडल की एक अनुशासनिक समिति ने अब्दुल्ला यामीन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद आज मालदीव को अपने एजेंडे से हटा दिया. विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने राष्ट्रमंडल मंत्रीस्तरीय कार्रवाई समूह (सीएमएजी) के एजेंडे से मालदीव को हटाने का प्रस्ताव रखा. सीएमएजी ने 11 नवंबर की समयसीमा तक नया राष्ट्रपति चुने जाने की संवैधानिक समयसीमा तक मालदीव के नाकाम रहने के बाद बीते बुधवार को उसे अपने एजेंडे में शमिल किया था.

इसके साथ मालदीव को सीएमएजी से निलंबित कर दिया गया था. राष्ट्रमंडल देशों के मंत्रियों ने मालदीव में चुनाव की सफलता और नया राष्ट्रपति चुन लिए जाने का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘सीएमएजी ने 13 नवंबर को अपने औपचारिक एजेंडे में मालदीव को शामिल करने के फैसले को वापस ले लिया है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola