फोर्ब्स पत्रिका बिकने को तैयार

Published at :16 Nov 2013 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
फोर्ब्स पत्रिका बिकने को तैयार

न्यूयार्क : फार्ब्स पत्रिका की प्रकाशक कंपनी फार्ब्स मीडिया बिकने को तैयार है और उसे उम्मीद है कि इससे उसे 40 करोड़ डालर प्राप्त होंगे.फार्ब्स पत्रिका उसकी सालाना अरबपतियों की सूची के प्रकाश के लिये जानी जाती है. फार्ब्स मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल पेरलिस ने ई.मेल के जरिये कर्मचारियों को बताया है कि […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : फार्ब्स पत्रिका की प्रकाशक कंपनी फार्ब्स मीडिया बिकने को तैयार है और उसे उम्मीद है कि इससे उसे 40 करोड़ डालर प्राप्त होंगे.फार्ब्स पत्रिका उसकी सालाना अरबपतियों की सूची के प्रकाश के लिये जानी जाती है. फार्ब्स मीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइकल पेरलिस ने ई.मेल के जरिये कर्मचारियों को बताया है कि कंपनी को फोर्ब्स मीडिया को खरीदने के लिये सामान्य से कुछ ज्यादा रचि प्रस्ताव मिले हैं.

पेरलिस ने कहा ‘‘इन प्रस्तावों की गंभीरता को देखकर हम निर्णय के बिंदु पर पहुंचे हैं. हम अब फोर्ब्स मीडिया को बेचने की प्रक्रिया के बारे में स्थिति का परीक्षण करने जा रहे हैं.’’ फार्ब्स परिवार द्वारा शुरु की गई 96 साल पुरानी इस व्यावसायिक पत्रिका को चलाने वाली कंपनी ने बिक्री के लिये डोयचे बैंक की सेवायें ली हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस बिक्री से कंपनी को 40 करोड़ डालर प्राप्त हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola