ePaper

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 49 लोगों की मौत

Updated at : 19 Nov 2015 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 49 लोगों की मौत

योला (नाइजीरिया) : नाइजीरिया में कल हुए आत्मघाती हमलों में कुल 49 लोग मारे गये और कई अन्य लोग घायल हो गये. आपातसेवा अधिकारियों के अनुसार, योला के एक व्यस्त बाजार में किये गये आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी और 80 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने […]

विज्ञापन

योला (नाइजीरिया) : नाइजीरिया में कल हुए आत्मघाती हमलों में कुल 49 लोग मारे गये और कई अन्य लोग घायल हो गये. आपातसेवा अधिकारियों के अनुसार, योला के एक व्यस्त बाजार में किये गये आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी और 80 अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि इसके बाद उत्तरी शहर कानो में हुए दो अन्य आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और 53 अन्य लोग घायल हो गये. नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हुये हैं.

नाइजीरिया में पिछले छह वर्षों में बोको हराम के आतंकवाद में 20,000 लोग मारे जा चुके हैं और 23 लाख लोगों को अपने घर छोडकर जाने पर मजबूर होना पडा है. बोको हराम को कल वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में विश्व का सबसे घातक कट्टरपंथी समूह बताया गया. बोको हराम द्वारा अंजाम दी गयी हत्याओं की संख्या वर्ष 2014 में 317 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,644 पहुंच गयी थी. आईएस समूह पर 6,073 हत्याओं के आरोप हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola