नेपाल में जोरों पर है चुनाव प्रचार

Published at :07 Nov 2013 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में जोरों पर है चुनाव प्रचार

काठमांडो: नेपाल में संविधान सभा के चुनाव में अब एक पखवाड़े से भी कम समय बचा है और प्रचार अभियान जोरों पर पहुंच गया है. काठमांडो और देश के दूसरे शहरों में इसकी स्पष्ट झलक देखी जा सकती है.काठमांडो और दूसरे शहरों में उम्मीदवार मतदाताओं से मिलकर और सभाओं के जरिए वोट मांग रहे हैं. […]

विज्ञापन

काठमांडो: नेपाल में संविधान सभा के चुनाव में अब एक पखवाड़े से भी कम समय बचा है और प्रचार अभियान जोरों पर पहुंच गया है. काठमांडो और देश के दूसरे शहरों में इसकी स्पष्ट झलक देखी जा सकती है.काठमांडो और दूसरे शहरों में उम्मीदवार मतदाताओं से मिलकर और सभाओं के जरिए वोट मांग रहे हैं. अलग अलग स्थानों पर नेताओ की रैलियां भी आयोजित हो रही हैं. 19 नवंबर को मतदान होगा. चुनाव 601 सीटों के लिए हो रहा है.

काठमांडो के एक क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार नरहरि अचार्य ने कहा, ‘‘संविधान सभा के चुनाव में नेपाली कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में सामने आएगी.’’ उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने तराई, मैदानी और पश्चिमी नेपाल के इलाकों में अपनी ताकत बढ़ाई है. संविधान सभा के पिछले चुनाव में एकीकृत सीपीएन-माओवादी 238 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रुप में सामने आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola