भारत-इंडोनेशिया के साथ अमेरिका के संबंध क्षमता से कम

Published at :07 Nov 2013 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-इंडोनेशिया के साथ अमेरिका के संबंध क्षमता से कम

वाशिंगटन : अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि हाल के दिनों में एशिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों भारत और इंडोनेशिया के साथ अमेरिका की भागीदारी पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी है, फिर भी दोनों देशों के साथ उसके आर्थिक संबंध क्षमता से कम हैं. अमेरिकी विदेश सेवा के सदस्य टेड ओसियस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि हाल के दिनों में एशिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों भारत और इंडोनेशिया के साथ अमेरिका की भागीदारी पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो चुकी है, फिर भी दोनों देशों के साथ उसके आर्थिक संबंध क्षमता से कम हैं.

अमेरिकी विदेश सेवा के सदस्य टेड ओसियस ने कहा, ‘‘भारत और इंडोनेशिया के साथ अमेरिका की आर्थिक भागीदारी क्षमता से निम्न है. भारत के संबंध में, वाशिंगटन को 10 साल के महत्वाकांक्षी ‘अमेरिका-भारत आर्थिक सहयोग के नए खाके’ की स्थापना करनी चाहिए और भारत-प्रशांत के लिए इसकी रणनीतिक प्राथमिकताओं के साथ व्यापार नीति बनानी चाहिए. उन्होंने ‘‘ग्लोबल स्विंग स्टेट्स: डीपनिंग पार्टनरशिप्स विद इंडिया एंड इंडोनेशिया’’ पर अपने शोध पत्र में सलाह दी है कि अमेरिका को सीधी उड़ानों और आधारभूत ढांचे एवं उर्जा निवेश के जरिए इंडोनेशिया के साथ आर्थिक संबंधों को गहरा करना चाहिए.

ओसियस ने कहा, ‘‘भारत और इंडोनेशिया को अपनी जी..20 व्यापार और निवेश प्रतिबद्धताओं का सम्मान करना चाहिए.’’उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों के साथ अमेरिकी भागदीदारी को गहरा करने के लिए लोगों से लोगों के संपर्क को मजबूत किया जाना महत्वपूर्ण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola