इराक में आतंकी हमलों में 15 लोगों की मौत

Published at :06 Nov 2013 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
इराक में आतंकी हमलों में 15 लोगों की मौत

बाकुबा: इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती विस्फोट सहित अलग अलग आतंकी हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.सबसे भीषण हमला बगदाद के मुकद्दिया इलाके में स्थित एक थाने के बाहर उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे तेल टैंकर को […]

विज्ञापन

बाकुबा: इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती विस्फोट सहित अलग अलग आतंकी हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.सबसे भीषण हमला बगदाद के मुकद्दिया इलाके में स्थित एक थाने के बाहर उस वक्त हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे तेल टैंकर को उड़ा दिया. इसमें सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.

दूसरे स्थानों पर हुए आतंकी हमलों में आठ लोग मारे गए. साल 2008 के बाद से यह साल सबसे अधिक रक्तपात वाला रहा है. इस साल की हिंसा में यहां 5,500 से अधिक लोग मारे गए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola