मुंबई हमला मामला:पाक अदालत में मुख्य गवाह के साथ जिरह

Published at :06 Nov 2013 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई हमला मामला:पाक अदालत में मुख्य गवाह के साथ जिरह

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत में मुंबई हमले की सुनवाई के मामले को लेकर कराची के उस कारोबारी के साथ जिरह की गई जिसने मुंबई में हमला करने वाले 10 आतंकवादियों को नौका का इंजन बेचा था. कई हफ्तों तक स्थगित रहने के बाद आज करीब साढ़े तीन घंटे की सुनवाई हुई. […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत में मुंबई हमले की सुनवाई के मामले को लेकर कराची के उस कारोबारी के साथ जिरह की गई जिसने मुंबई में हमला करने वाले 10 आतंकवादियों को नौका का इंजन बेचा था.

कई हफ्तों तक स्थगित रहने के बाद आज करीब साढ़े तीन घंटे की सुनवाई हुई. इस दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने कराची के कारोबारी मोहम्मद अली से सवाल जवाब किया. विशेष सरकारी वकील चौधरी मोहम्मद अजहर नेबताया, ‘‘नौका का इंजन बेचने वाले व्यक्ति से आज जिरह की गई. तीन और गवाहों से जिरह की जानी थी, लेकिन अदालत का समय खत्म हो गया.’’

मुंबई हमले के सभी सात अभियुक्तों के खिलाफ 20 नवंबर को अगली सुनवाई होगी. इन अभियुक्तों में लश्कर-ए-तैयबा का स्वयंभू कमांडर जकीउर रहमान लखवी भी शामिल हुआ. यह पूछे जाने पर कि सुनवाई एक पखवाड़े के लिए क्यों स्थगित की गई है तो अजहर ने कहा, ‘‘मुहर्रम महीने के कारण ऐसा किया गया है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola