कानपुर में होगा भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे

Published at :06 Nov 2013 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
कानपुर में होगा भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 नवंबर को तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने बयान में कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैच कोच्चि और विशाखापट्टनम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आज आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 नवंबर को तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने बयान में कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैच कोच्चि और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे. ये दोनों ही दिन रात्रि के मैच होंगे जबकि कानपुर का मैच दिन में खेला जाएगा. कानपुर में होने वाला तीसरा वनडे सुबह नौ बजे शुरु होगा तथा चार बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा.इस मैच की मेजबानी की दौड़ में कानपुर के अलावा वड़ोदरा भी शामिल था. ग्रीन पार्क स्टेडियम तीन साल के बाद अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola