विमान के ब्लैक बॉक्स से हमले का संकेत, पुतिन ने उडानें रोकीं

पेरिस : मिस्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए रूसी विमान के ब्लैक बॉक्स के विश्लेषण एक बम हमले का संकेत देते हैं. जांच से करीबी तौर पर जुडे सूत्रों ने यह बताया है. इस बीच मास्को ने मिस्र के लिए उडानें रोक दी हैं. एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट डेटा और वॉयस रिकार्डर ने यह प्रदर्शित […]
पेरिस : मिस्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए रूसी विमान के ब्लैक बॉक्स के विश्लेषण एक बम हमले का संकेत देते हैं. जांच से करीबी तौर पर जुडे सूत्रों ने यह बताया है. इस बीच मास्को ने मिस्र के लिए उडानें रोक दी हैं. एक सूत्र ने बताया कि फ्लाइट डेटा और वॉयस रिकार्डर ने यह प्रदर्शित किया है कि उडान के 24 मिनट बाद दोनों के नाकाम होने तक सबकुछ सामान्य था जो अचानक एक जबरदस्त विस्फोट की ओर इशारा करता है. उन्होंने बताया कि डेटा मजबूती से इस बात का समर्थन करता है कि विमान में बम था जिसके चलते विमान गिरा. एक अन्य सूत्र ने बताया कि विमान अचानक नीचे गिरा. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सुरक्षा प्रमुख के सुझाव पर उडानें रोके जाने का आदेश दिया है.
हालांकि मास्को ने पहले इन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था कि किसी बम से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा. रूस ने घोषणा की है कि वह मिस्र के हवाईअड्डे पर सुरक्षा में सुधार होने तक वहां के लिए अपनी उडानें निलंबित रखेगा. ब्रिटेन और अमेरिका ने कहा था कि पिछले हफ्ते सिनाई प्रायद्वीप में रूसी विमान गिरने की घटना बम रखे जाने की वजह से घटित हुई हो सकती है जिसके बाद मॉस्को की ओर से सावधानी भरा यह पहला संकेत सामने आया है. उडानें निलंबित किये जाने से मिस्र के पर्यटन उद्योग को भारी झटका लगेगा.
मॉस्को के इस कदम से वर्तमान में मिस्र में मौजूद 30 से 40 हजार रूसी नागरिक वहां फंस सकते हैं, जबकि ब्रिटेन सरकार सप्ताह के शुरू में अपनी उडानें रोकने के बाद अपने करीब 20 हजार नागरिकों को वापस लाने के प्रयास कर रही है. रूसी विमान मेट्रोजेट एयरबस ए321-200 शनिवार को शर्म अल शेख के सिनाई से उडान भरने के 23 मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे इसमें सवार सभी 224 लोग मारे गये थे, जिनमें अधिकतर रूसी शामिल थे. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन दोनों ने आशंका जताई कि हो सकता है कि रूसी विमान बम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो.
खबरों में आज कहा गया कि उनकी आशंका पकडी गई बातचीत पर आधारित है. लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी की कल मेजबानी की और उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बहुत आशंका है कि यह हादसा बम के कारण हुआ हो. आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हादसे की जिम्मेदारी ली है. इस हादसे में 224 यात्रियों की मौत हुई थी जिनमें से ज्यादातर रूसी पर्यटक थे. सुरक्षा चिंताएं बढने के बीच, यूरोपियन एयरलाइंस सिनाई प्रायद्वीप के शर्म अल शेख से हजारों पर्यटकों को स्वदेश लाने की तैयारी में हैं. शर्म अल शेख से ही बीते शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त विमान ने उडान भरी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




