लॉस एंजिलिस में गोलीबारी, 1 सुरक्षा अधिकारी की मौत

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की घटना में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. गोलीबारी के बाद हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया. गोलीबारी करने वाला संदिग्ध फिलहाल पुलिस की हिरासत में है. सीएनएन के अनुसार संदिग्ध ने अत्याधुनिक राइफल […]
लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की घटना में एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. गोलीबारी के बाद हवाई अड्डे को खाली करा लिया गया.
गोलीबारी करने वाला संदिग्ध फिलहाल पुलिस की हिरासत में है. सीएनएन के अनुसार संदिग्ध ने अत्याधुनिक राइफल ले रखी थी. अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी में परिवहन सुरक्षा प्रशासन के एक एजेंट सहित तीन लोग घायल हो गए.
लॉस एंजिलिस हवाई अड्डे के पुलिस प्रमुख पैट्रिक गैनन ने कहा कि इस घटना में सिर्फ एक ही बंदूकधारी होने की की आशंका है. उन्होंने कहा, फिलहाल हमारा मानना है कि गोलीबारी में सिर्फ एक व्यक्ति शामिल है. घटना की जांच अभी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










