भारतीय दंपती ने डलास विवि को दान दिए एक करोड़ 20 लाख डालर

Published at :31 Oct 2013 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय दंपती ने डलास विवि को दान दिए एक करोड़ 20 लाख डालर

ह्यूस्टन : एक भारतीय अमेरिकी उद्योगपति दंपती ने डलास यूनिवर्सिटी को एक करोड़ 20 लाख डालर दान दिए हैं जो विवि के 57 साल के इतिहास में सबसे बड़ा अनुदान है. इस धनराशि का इस्तेमाल नए अकादमी भवन के निर्माण के लिए किया जाएगा. सतीश और यास्मीन गुप्ता द्वारा दान की गयी धनराशि से इमारत […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन : एक भारतीय अमेरिकी उद्योगपति दंपती ने डलास यूनिवर्सिटी को एक करोड़ 20 लाख डालर दान दिए हैं जो विवि के 57 साल के इतिहास में सबसे बड़ा अनुदान है. इस धनराशि का इस्तेमाल नए अकादमी भवन के निर्माण के लिए किया जाएगा.

सतीश और यास्मीन गुप्ता द्वारा दान की गयी धनराशि से इमारत का निर्माण कार्य 2015 में शुरु होगा और इसका नाम ‘‘सतीश एंड यास्मीन गुप्ता कालेज आफ बिजनेस ’’ होगा. सतीश गुप्ता ने बताया, ‘‘ अभी तक कालेज आफ बिजनेस की कक्षाएं इधर उधर लगती हैं . हमें उम्मीद है कि नई इमारत बनने के बाद सभी कक्षाएं एक ही भवन में लगेंगी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola