पहली बार कैपिटल हिल पर मनाई गई दीपावाली

Published at :30 Oct 2013 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बार कैपिटल हिल पर मनाई गई दीपावाली

वाशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस में हिंदू पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अमेरिकी कांग्रेस में आज पहली बार दीपावाली मनाई गई. जाने माने भारतीय अमेरिकियों समेत दो दर्जन से अधिक सांसदों ने कैपिटल हिल पर पारंपरिक दीये जलाए. कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के दो सह अध्यक्षों एवं सांसदों जोए क्राउले और पीटर […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी कांग्रेस में हिंदू पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अमेरिकी कांग्रेस में आज पहली बार दीपावाली मनाई गई. जाने माने भारतीय अमेरिकियों समेत दो दर्जन से अधिक सांसदों ने कैपिटल हिल पर पारंपरिक दीये जलाए.

कांग्रेशनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के दो सह अध्यक्षों एवं सांसदों जोए क्राउले और पीटर रोसकॉम ने भारतीय अमेरिकी समुदाय की बढ़ती मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए कैपिटल हिल में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर भारत-अमेरिकी साझेदारी की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया.

प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा, मैं यहां दिवाली की शुभकामनाएं देने आई हूं. अमेरिका भारत का बहुत आभारी है क्योंकि हमारा नागरिक अधिकार आंदोलन भारत के अहिंसा आंदोलन से प्रेरित था. क्राउले ने कहा, यह वास्तव में एक ऐतिहासिक घटना है. रोसकॉम ने कहा, जब हम भारत और अमेरिका के मजबूत होते संबंधों को देखते हैं तो हम पाते हैं कि ये बेहतरीन संबंध हैं और भविष्य के लिए फायदेमंद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola