सोमालिया : होटल पर हमला, 12 की मौत

Published at :01 Nov 2015 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
सोमालिया : होटल पर हमला, 12 की मौत

मोगादिशु : राजधानी सोमाली में आज एक होटल में शेबाब बंदूकधारियों द्वारा विस्फोटकों से भरे एक वाहन में विस्फोट करने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. शहाफी होटल में तडके सुबह हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी अलकायदा से जुडे शेबाब ने ली है. यह होटल सांसदों, सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों के […]

विज्ञापन

मोगादिशु : राजधानी सोमाली में आज एक होटल में शेबाब बंदूकधारियों द्वारा विस्फोटकों से भरे एक वाहन में विस्फोट करने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी.

शहाफी होटल में तडके सुबह हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी अलकायदा से जुडे शेबाब ने ली है. यह होटल सांसदों, सरकारी कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच लोकप्रिय है.

शेबाब ने कहा कि वह अभी भी सुरक्षा बलों से लड रहे हैं लेकिन सरकारी बलों के साथ लड रहे अफ्रीकी यूनियन सैनिकों ने कहा कि उन्‍होंने इमारत को अपने नियंत्रण में ले लिया है.

पुलिसकर्मी अब्दुलराहिद दाहिर ने कहा, ‘‘होटल में घुसने से पहले हमलावरों ने एक कार बम का विस्फोट किया। हमारे पास 12 लोगों के मारे जाने की खबर है.” विस्फोट के बाद शेबाब के कमांडोज होटल में दाखिल हुए और भयानक गोलीबारी शुरु कर दी तथा कई अन्य विस्फोटों को अंजाम दिया.

एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद इस्माइल ने बताया, ‘‘वहां बडा विस्फोट हुआ और प्रवेश द्वार के पास जो लोग थे उन्हें मार दिया गया।” शेबाब विद्रोही मोगादिशु में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन प्राप्त सरकार को उखाड फेंकने के लिए लड रहे हैं. वह राजधानी में होटलों पर हमले कर चुके हैं और कार बम का प्रयोग करके वह पैदल ही अंदर दाखिल होने की तकनीक अपनाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola