रोमानिया के नाइट क्लब में हुए विस्फोट में 26 मरे

बुखारेस्ट : रोमानिया के गृह मंत्री ने बताया कि बुखारेस्ट के नाइट क्लब में हुए विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गयी और 145 व्यक्ति घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गृह मंत्री गैबरियल ऑप्रेया ने कल बताया कि विस्फोट एक क्लब में हुआ था. दिगी 24 टेलीविजन की खबर […]
बुखारेस्ट : रोमानिया के गृह मंत्री ने बताया कि बुखारेस्ट के नाइट क्लब में हुए विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गयी और 145 व्यक्ति घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गृह मंत्री गैबरियल ऑप्रेया ने कल बताया कि विस्फोट एक क्लब में हुआ था. दिगी 24 टेलीविजन की खबर में प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया गया है कि नाइट क्लब में एक बैंड अपनी प्रस्तुति दे रहा था. उसी दौरान मंच पर स्पार्किंग हुई और फिर विस्फोट हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने एंटीना 3 टीवी को बताया कि क्लब में करीब 300 से 400 लोग मौजूद थे. विस्फोट से लोगों में दहशत फैल गयी और वहां अफरातफरी मच गयी.
ऑप्रेया ने उस क्लब का दौरा किया जहां गुडबाय टू ग्रैविटी क्लब की प्रस्तुति के दौरान विस्फोट हुआ था. मंत्रालय ने बताया कि मौके पर 60 एंबुलेंस और दमकल वाहन भेजे गये. मंत्रालय ने यह भी बताया कि करीब 50 लोगों को फ्लोरेस्का इमर्जेन्सी अस्पताल ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




