यमन में अस्पताल पर हमले पर MSF से मांगा जवाब

पेरिस : उत्तरी यमन में एक धर्मार्थ अस्पताल पर हमले को लेकर डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने सउदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन से जवाब मांगा है. यमन के उत्तरी शहर सादा के एक अस्पताल पर सोमवार की देर रात हमला हुआ था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसकी निंदा की थी और गठबंधन […]
पेरिस : उत्तरी यमन में एक धर्मार्थ अस्पताल पर हमले को लेकर डॉक्टर्स विदआउट बॉर्डर्स ने सउदी अरब की अगुवाई वाले गठबंधन से जवाब मांगा है. यमन के उत्तरी शहर सादा के एक अस्पताल पर सोमवार की देर रात हमला हुआ था. संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इसकी निंदा की थी और गठबंधन बलों पर जिम्मेदार के तौर पर उंगली उठायी थी. एमएसएफ की अभियान प्रमुख इसाबेले डेफोर्नी ने कल पेरिस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अस्पताल पर गठबंधन के बलों ने हवाई हमला किया. इसमें हमें कोई शक नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘हमारी मांग है कि गठबंधन बल इस बात को मानें कि वहां हमला हुआ था. सफाई दें कि क्या हुआ था और वचन दें कि वहां तैनात मनावीय सहायता की मदद करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




