सउदी के राजकुमार पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

Published at :27 Oct 2015 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
सउदी के राजकुमार पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

लॉस एंजिलिस : अमेरिका की तीन महिलाओं ने दावा किया है कि सउदी के एक राजकुमार ने उन्हें बेवर्ली हिल्स स्थित बंगले में तीन दिन तक सेक्स एवं नशीले पदार्थों वाली पार्टी के दौरान बंधक बनाकर रखा और उनका उत्पीड़न किया. इन अज्ञात महिलाओं ने लॉस एंजिलिस में मजेद अब्दुल अजीज अल सउद (29) के […]

विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका की तीन महिलाओं ने दावा किया है कि सउदी के एक राजकुमार ने उन्हें बेवर्ली हिल्स स्थित बंगले में तीन दिन तक सेक्स एवं नशीले पदार्थों वाली पार्टी के दौरान बंधक बनाकर रखा और उनका उत्पीड़न किया. इन अज्ञात महिलाओं ने लॉस एंजिलिस में मजेद अब्दुल अजीज अल सउद (29) के खिलाफ दीवानी मामला दायर किया है. महिला का कहना है कि उन्हें सितंबर के अंत में राजकुमार द्वारा घर की देखभाल के लिए नियुक्त किया गया था. बीते गुरुवार को दायर इस मामले में आरोप लगाया गया कि राजकुमार ने इन महिलाओं को डराया और उनके साथ यौन व्यवहार किया तथा एक अन्य महिला के साथ भी गलत व्‍यवहार किया.

जब इनमें से एक महिला ने उसे यह सब रोकने के लिए कहा तो उसने कथित तौर पर कहा, ‘तुम महिला नहीं हो. तुम कोई भी नहीं हो. मैं एक राजकुमार हूं और मैं जो चाहूंगा, वही करुंगा और कोई भी मेरा कुछ नहीं बिगाडेगा.’ महिलाओं ने यह भी दावा किया कि उन्होंने राजकुमार को एक अन्य पुरुष के साथ भी गलत हरकत करते देखा और उन्होंने एक सफेद चूर्ण का सेवन भी किया. महिलाओं का मानना है कि यह कोकेन थी. महिलाओं की वकील वैन फ्रिश ने कल एएफपी को बताया, ‘अल सउद ने अपने कर्मचारियों को हिंसक ढंग से धमकाया और उनका यौन उत्पीडन किया.

उसने इन मासूम महिलाओं को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया.’ ‘यह अपार संपत्ति और ताकत के जरिए कमजोर लोगों का भावनात्मक एवं शारीरिक उत्पीडन करने का एक अन्य उदाहरण है.’ राजकुमार के वकील से टिप्पणी के लिए तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका. फ्रिश ने कहा कि उसकी मुवक्किलों के कष्ट उस समय खत्म हुए, जब किसी व्यक्ति ने एक महिला की चीखें सुनकर पुलिस को बुला लिया. यह महिला इस मामले से जुडी नहीं है और यह उस समय बंगले की दीवार लांघने की कोशिश कर रही थी. राजकुमार को उस महिला का उत्‍पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

साक्ष्यों के अभाव में लॉस एंजिलिस के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा कि वे इस मामले में अल सउद के खिलाफ बडे आरोप नहीं लगाएंगे. उसपर दुराचार के आरोप लगाये जा सकते हैं. फ्रिश ने कहा कि सितंबर में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राजकुमार ने न्यू यॉर्क में रुकने पर भी कई महिलाओं का उत्पीडन किया. खाडी देशों के शाही परिवारों के कई सदस्यों के पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में अपने बंगले हैं. यह पहली बार नहीं है, जब उनमें से किसी ने कानून का उल्लंघन किया है.

एक वीडियो सामने आने के बाद कतर के शाही परिवार के सदस्य- शेख खालिद बिन हमाद अल थानी से सितंबर में बेवर्ली पुलिस थाने में पूछताछ की गयी थी. वीडियो में अल थानी की पीले रंग की फरारी बेहद तेज गति से जाती दिख रही है. वह रुकने के संकेतों पर बिना रुके और पैदल यात्रियों के बेहद करीब से होकर गुजर रही है. अल थानी अंतरराष्ट्रीय रेसिंग के समूहों का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने उस समय गाडी चला रहे होने से इंकार कर दिया था और देश छोडने से पहले राजनयिक छूट का दावा किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola