पहली बार दीपावली समारोह का आयोजन करेंगे अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों द्वारा इस वर्ष प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में संसदीय समारोह आयोजित करने की घोषणा किए जाने के साथ ही अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल हिल’ में पहली बार दीपावली उत्सव का आयोजन किया जाएगा. सांसदों ने कल बताया कि इस ‘पहले संसदीय दिवाली समारोह’ में दलगत राजनीति से उपर उठकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के […]
वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों द्वारा इस वर्ष प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में संसदीय समारोह आयोजित करने की घोषणा किए जाने के साथ ही अमेरिकी संसद भवन ‘कैपिटल हिल’ में पहली बार दीपावली उत्सव का आयोजन किया जाएगा.
सांसदों ने कल बताया कि इस ‘पहले संसदीय दिवाली समारोह’ में दलगत राजनीति से उपर उठकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के कई सदस्यों और सीनेटरों के शामिल होने की उम्मीद है.भारतीय और भारतीय अमेरिकियों पर संसदीय कॉकस के सह अध्यक्ष एवं सांसद जो क्राउली ने कहा, ‘‘भारतीय और भारतीय मूल के लाखों अमेरिकियों के लिए दिवाली बेहद महत्वपूर्ण पर्व है और इस पहले संसदीय दिवाली उत्सव का हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी रोमांचित और गौरवांवित महसूस कर रहा हूं.’’
क्राउली ने कहा कि यह महज एक उत्सव ही नहीं, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और इतिहास वाले भारतीय अमेरिकियों के साथ साथ ही सभी अमेरिकियों के बीच बेहतर समझ स्थापित करने का भी मौका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










