भारत ने कहा, रासायनिक हथियारों के भंडार खत्‍म हो

Published at :26 Oct 2013 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने कहा, रासायनिक हथियारों के भंडार खत्‍म हो

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने कहा है कि सीरिया में हुई हालिया घटनाओं को देखते हुए रासायनिक हथियारों के भंडार को पूरी तरह खत्म करने की जरुरत आन पड़ी है ताकि आतंकवादी और सरकार से इतर तत्व इन हथियारों को हासिल नहीं कर पाएं. संसद सदस्य अश्वनी कुमार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जनसंहारक हथियारों […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने कहा है कि सीरिया में हुई हालिया घटनाओं को देखते हुए रासायनिक हथियारों के भंडार को पूरी तरह खत्म करने की जरुरत आन पड़ी है ताकि आतंकवादी और सरकार से इतर तत्व इन हथियारों को हासिल नहीं कर पाएं.

संसद सदस्य अश्वनी कुमार ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जनसंहारक हथियारों के खात्मे के विषय पर कल कहा, कहीं पर और किसी के भी द्वारा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की निंदा होनी चाहिए तथा रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के खिलाफ बने अंतरराष्ट्रीय नियमों को पूरी कड़ाई के साथ लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत केमिकल वेपन्स कनवेन्शन और बायलोजिकल वेपंस कनवेन्शन को खासी अहमियत देता है जो बिना भेदभाव वाली संधियां हैं.

कुमार ने कहा, सीरिया के हालिया घटनाक्रम इस बात के द्योतक हैं कि रासायनिक हथियारों का पूरी तरह खात्मा जल्द से जल्द किए जाने की जरुरत है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके आतंकवादी एवं सरकार से इतर तत्व इन हथियारों तक पहुंच नहीं बनाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola