यमन: मसजिद में बम विस्फोट से 25 की मौत, आईएस ने ली जिम्मेवारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सना: यमन की राजधानी सना में आज एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गयी। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की यमन स्थित शाखा ने ईद-अल-अज्हा की छुट्टी के दौरान हुए इस आत्मघाती बम हमले की जिम्मेदारी ली है. यमन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आज तडके अल-बोलायली मस्जिद में […]
विज्ञापन
सना: यमन की राजधानी सना में आज एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गयी। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की यमन स्थित शाखा ने ईद-अल-अज्हा की छुट्टी के दौरान हुए इस आत्मघाती बम हमले की जिम्मेदारी ली है.
यमन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार आज तडके अल-बोलायली मस्जिद में विस्फोट हुआ जिससे कई घायल भी हुए.यह मस्जिद ऐसे इलाके में है जहां के कई निवासी शिया विद्रोही हथीस, का समर्थन करते हैं. सना पर पिछले सितंबर से शिया विद्रोहियों का कब्जा है.
आईएस से संबंधित संगठन ने ट्विटर पर जारी एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली.बयान के अनुसार आईएस ने शिया विद्रोहियों केा निशाना बनाया क्योंकि शियाओं को सुन्नी विधर्मी मानते हैं. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती बम हमलावर ने अपने जूते में विस्फोटक उपकरण लगाया था उसने पहले एक विस्फोट किया और जब नमाजी गेट की तरफ भागने लगे तब उसने भीड के बीच विस्फोट कर खुद को उडा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










