आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए उपराष्ट्रपति ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से वार्ता की

Updated at : 16 Sep 2015 12:58 PM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए उपराष्ट्रपति ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से वार्ता की

नोम पेन्ह: भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने समेत कई मामलों पर आज चर्चा की और उन्हें मीकोंग-गंगा सहयोग के तहत कंबोडिया की कई परियोजनाओं का समर्थन करने के भारत के निर्णय से अवगत कराया. अंसारी ने पीस पैलेस में हुन सेन के […]

विज्ञापन

नोम पेन्ह: भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने समेत कई मामलों पर आज चर्चा की और उन्हें मीकोंग-गंगा सहयोग के तहत कंबोडिया की कई परियोजनाओं का समर्थन करने के भारत के निर्णय से अवगत कराया. अंसारी ने पीस पैलेस में हुन सेन के साथ वार्ता की. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुईं और पर्यटन एवं ‘‘त्वरित प्रभाव परियोजनाओं” संबंधी दो समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए.

‘‘त्वरित प्रभाव परियोजनाओं” संबंधी समझौता पत्र के तहत चार परियोजनाएं हैं जिनमें से दो स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी हैं, एक परियोजना सूचना एवं संचार तकनीक के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और एक परियोजना कृषि संबंधी है.

पीस पैलेस में अंसारी का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.इससे पूर्व उपराष्ट्रपति सुबह इंडिपेंडेंस मोन्यूमेंट गए जिसे फ्रांस से कंबोडिया की स्वतंत्रता के प्रतीक के तौर पर वर्ष 1958 में बनाया गया था. उन्होंने रॉयल मेमोरियल की भी यात्रा की जिसमें दिवंगत राजा नोरोदम सिंहानुक की कांस्य प्रतिमा है. उन्होंने दोनों स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola