अमेरिका, कनाडा के प्रवासियों से बात करेंगे केजरीवाल

Published at :15 Oct 2013 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका, कनाडा के प्रवासियों से बात करेंगे केजरीवाल

वाशिंगटन :राष्ट्र निर्माण के लिए प्रवासी भारतीयों से मदद के मकसद से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल इस महीने अमेरिका और कनाडा में अपने समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे. अमेरिका में आप के बे एरिया चैप्टर के जरिए जारी एक बयान के मुताबिक 20 अक्तूबर का दिन इसके लिए तय किया गया […]

विज्ञापन

वाशिंगटन :राष्ट्र निर्माण के लिए प्रवासी भारतीयों से मदद के मकसद से आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल इस महीने अमेरिका और कनाडा में अपने समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे.

अमेरिका में आप के बे एरिया चैप्टर के जरिए जारी एक बयान के मुताबिक 20 अक्तूबर का दिन इसके लिए तय किया गया है. केजरीवाल ने एक बयान में कहा, हम प्रवासी भारतीयों को भारत के अभिन्न अंग के तौर पर देखते हैं. उनके पास हर संभव क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता के जरिए देश में योगदान के लिये काफी कुछ है. उन्होंने कहा, सबसे महत्वपूर्ण है कि वे अपनी मातृभूमि को लौटाने के लिए काफी इच्छुक हैं. इस संसाधन के दोहन में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

अमेरिका में आप स्वयंसेवी मोहन तिरुमलाई ने कहा, मैं अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस मुलाकात का इंतजार कर रहा हूं. अरविंद को सुनने के लिए वे काफी उत्सुक हैं. मुझे भरोसा है कि इसका काफी असर होगा क्योंकि इससे वे आप का संदेश अपने दोस्तों के बीच पहुंचा सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola