सिलिकॉन वैली में मोदी के स्वागत के लिए 40,000 से अधिक पंजीकरण

Published at :26 Aug 2015 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
सिलिकॉन वैली में मोदी के स्वागत के लिए 40,000 से अधिक पंजीकरण

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले संबोधन को सुनने के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है. वहीं, न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पिछले साल हुए उनके अभिनंदन समारोह में 30,000 लोगों ने पंजीकरण कराया था. चूंकि अभी इस कार्यक्रम में लगभग एक महीने का […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले संबोधन को सुनने के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है. वहीं, न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पिछले साल हुए उनके अभिनंदन समारोह में 30,000 लोगों ने पंजीकरण कराया था.

चूंकि अभी इस कार्यक्रम में लगभग एक महीने का समय शेष है, ऐसे में आयोजकों को आशा है कि संख्या 50,000 को पार कर सकती है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.आयोजक इंडो अमेरिकन कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट कोस्ट के अधिकारियों ने बताया कि 27 सितंबर के कार्यक्रम के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है.

व्यक्तिगत पंजीकरण प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरु होगी. यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए होगी जो कार्यक्रम के साझीदार किसी भी सामुदायिक संगठन के सदस्य नहीं हैं.तैयारियों का जायजा लेने अल्प अवधि के लिए सिलिकॉन वैली आये भाजपा के विदेश संबंध विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा ‘‘यह अभूतपूर्व प्रतिक्रिया है. यह मोदी का करिश्मा है.’’मोरारजी देसाई के बाद कैलिफोर्निया का दौरा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. मोरारजी देसाई वर्ष 1978 में कैलिफोर्निया आये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola