सीरिया के रासायनिक हथियार नष्ट करने के लिए संरा दूत की नियुक्ति

Published at :14 Oct 2013 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया के रासायनिक हथियार नष्ट करने के लिए संरा दूत की नियुक्ति

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के रासायनिक हथियार नष्ट करने के उद्देश्य से रासायनिक हथियार निगरानी संस्था के साथ चलाए जाने वाले विश्व संस्था के संयुक्त अभियान का नेतृत्व करने के लिए सिगरिड काग को नियुक्त किया है. राजनयिकों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को काग की नियुक्ति पर […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र ने सीरिया के रासायनिक हथियार नष्ट करने के उद्देश्य से रासायनिक हथियार निगरानी संस्था के साथ चलाए जाने वाले विश्व संस्था के संयुक्त अभियान का नेतृत्व करने के लिए सिगरिड काग को नियुक्त किया है.

राजनयिकों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को काग की नियुक्ति पर मतदान होना है. परिषद ने रासायनिक हथियार नष्ट करने के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित संगठनऑर्गेनाइजेशन फॉर प्रोहिबिशन ऑफ केमिकल वेपन्सके साथ एक संयुक्त मिशन को औपचारिक मंजूरी दी है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने काग की नियुक्ति के अपने फैसले की जानकारी कल एक पत्र के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र में अजरबैजान के राजदूत अग्शिन मेहदीयेव को दी जो कि वर्तमान समय में सुरक्षा परिषद के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

ओपीसीडब्लयू के 60 विशेषज्ञ और सहायक कर्मचारियों का एक दल गत एक अक्तूबर से ही सीरिया में रासायनिक उत्पादन इकाइयों को नष्ट कर रहा है. काग संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव है तथा वह संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola