कराची में ग्रेनेड हमले में महिला की मौत

Published at :14 Oct 2013 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
कराची में ग्रेनेड हमले में महिला की मौत

कराची : कराची में अपराधियों द्वारा एक क्लीनिक को निशाना बनाकर किये गए ग्रेनेड हमले में एक महिला की मौत हो गयी और दो बच्चों सहित पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध लोगों ने लांधी इलाके के मुजफ्फराबाद कॉलोनी में कल जैन मेडिकल क्लीनिक पर हथगोला फेंका. विस्फोट में एक महिला […]

विज्ञापन

कराची : कराची में अपराधियों द्वारा एक क्लीनिक को निशाना बनाकर किये गए ग्रेनेड हमले में एक महिला की मौत हो गयी और दो बच्चों सहित पांच अन्य घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध लोगों ने लांधी इलाके के मुजफ्फराबाद कॉलोनी में कल जैन मेडिकल क्लीनिक पर हथगोला फेंका. विस्फोट में एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुछ समय पहले क्लीनिक से धन की मांग की गयी थी लेकिन इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी.’’उन्होंने बताया कि जब तक जबरन वसूली के मामलों की सूचना पुलिस को नहीं दी जाएगी तब तक पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं होगा. कराची में हालिया समय में जबरन वसूली एक बड़ी गैरकानूनी गतिविधि के तौर पर उभरी है और स्कूलों तक को इससे नहीं बख्शा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola