लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा के वित्तीय तंत्र को मिलकर निशाना बनाएगा भारत और अमेरिका

Published at :14 Oct 2013 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा के वित्तीय तंत्र को मिलकर निशाना बनाएगा भारत और अमेरिका

वाशिंगटन : लश्कर ए तैयबा, जमात उद दावा, हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी समूहों और इससे जुडे आतंकियों के वित्तीय तंत्र एवं धन उगाही गतिविधियों को निशाना बनाने के लिए भारत और अमेरिका ने आज मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की. वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके अमेरिकी समकक्ष जैक लियू के बीच हुई बैठक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : लश्कर तैयबा, जमात उद दावा, हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी समूहों और इससे जुडे आतंकियों के वित्तीय तंत्र एवं धन उगाही गतिविधियों को निशाना बनाने के लिए भारत और अमेरिका ने आज मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की.

वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके अमेरिकी समकक्ष जैक लियू के बीच हुई बैठक में दोनों देशों ने इस बाबत फैसला किया.दोनों नेताओं ने यहां आईएमएफ मुख्यालय में आयोजित भारत अमेरिकी आर्थिक एवं वित्तिय साझेदारी की चौथी सालाना बैठक की संयुक्त रुप से अध्यक्षता की.

चिदंबरम और लियू ने अंतरराष्ट्रीय धन शोधन विरोधी कानून को लागू करने, आतंकवादियों का वित्तपोषण रोकने और अवैध वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी रखने की प्रतिबद्धता पर भी सहमति व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola