भारत, अमेरिका ने समृद्धि बढ़ाने के मुद्दे पर बात की, आर्थिक संबंधों की समीक्षा की

वाशिंगटन : भारत और अमेरिका आज इस बात पर सहमत हुए कि बेहतर मैक्रोइकोनॉमिक नीतियां, ढांचागत सुधार और बेहतर मितव्ययी ढांचा आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में मददगार होंगे. दोनों देशों ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की समीक्षा भी की. चौथे वार्षिक भारत–अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक के दौरान वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अपने अमेरिकी […]
वाशिंगटन : भारत और अमेरिका आज इस बात पर सहमत हुए कि बेहतर मैक्रोइकोनॉमिक नीतियां, ढांचागत सुधार और बेहतर मितव्ययी ढांचा आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में मददगार होंगे. दोनों देशों ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों की समीक्षा भी की.
चौथे वार्षिक भारत–अमेरिका आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक के दौरान वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अपने अमेरिकी समकक्ष जैक लियू से बातचीत की. बैठक का आयोजन यहां आईएमएफ के मुख्यालय में किया गया था.
बैठक के बाद जारी आधिकारिक भारतीय बयान के अनुसार, दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि बेहतर मैक्रोइकोनॉमिक नीतियां, ढांचागत सुधार और बेहतर मितव्ययी ढांचा अस्थिर वित्त बाजार के प्रति हमारे लचीलापन को बढ़ाएंगे और आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने में मददगार होंगे.
बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने दोनों अर्थव्यस्थाओं में हुए वित्तीय विकास और बड़े परिप्रेक्ष्य में पूरी दुनिया सहित अमेरिका की वित्तीय नीतियों के संबंध में चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










