स्टैच्यू आफ लिबर्टी आम जनता के लिए दोबारा खुली

Published at :13 Oct 2013 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
स्टैच्यू आफ लिबर्टी आम जनता के लिए दोबारा खुली

न्यूयार्क : अमेरिका की शान स्टैच्यू आफ लिबर्टी आम जनता के लिए आज दोबारा खोल दी गई. संघीय सरकार का कामकाज बंद रहने के दौरान स्टैच्यू आफ लिबर्टी की संचालन लागत खुद वहन करने पर न्यूयार्क प्रांत के सहमत होने के दो दिन बाद इसे आज खोल दिया गया. इस प्रकार से, मैनहैट्टन के बैटरी […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : अमेरिका की शान स्टैच्यू आफ लिबर्टी आम जनता के लिए आज दोबारा खोल दी गई. संघीय सरकार का कामकाज बंद रहने के दौरान स्टैच्यू आफ लिबर्टी की संचालन लागत खुद वहन करने पर न्यूयार्क प्रांत के सहमत होने के दो दिन बाद इसे आज खोल दिया गया.

इस प्रकार से, मैनहैट्टन के बैटरी पार्क से लिबर्टी आइलैंड नेशनल पार्क तक नौका से पर्यटकों को ले जाने का कार्यक्रम सुबह 9 बजे बहाल हुआ और इस लोकप्रिय स्थल को देखने के लिए कई पर्यटकों ने लाइन लगाई. यह स्थल एक अक्तूबर को बंद कर दिया गया था.

स्टैच्यू क्रूजेज के मार्केटिंग निदेशक राफेल एब्रू ने कहा, ‘‘ हम लिबर्टी आइसलैंड को दोबारा संचालित होते देख काफी खुश हैं.’’ उन्होंने कहा कि सरकार ठप पड़ने के बाद से कारोबार में 60 प्रतिशत तक की कमी आई है. कंपनी प्रतिदिन करीब 7,000 से 10,000 यात्रियों को पर्यटन स्थल तक ले जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola