VIDEO बैंकाक धमाका : ''ब्रह्मा'' मंदिर में बम विस्फोट, 27 की मौत

बैंकाक : भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के मंदिर के भीतर आज हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार विदेशी नागरिकों सहित 27 लोग मारे गए हैं और 117 लोग घायल हुए हैं. थाईलैंड की राजधानी में यह पहला ऐसा हमला है. चिडलोम जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के इरावन मंदिर के भीतर […]
बैंकाक : भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के मंदिर के भीतर आज हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में चार विदेशी नागरिकों सहित 27 लोग मारे गए हैं और 117 लोग घायल हुए हैं. थाईलैंड की राजधानी में यह पहला ऐसा हमला है.
चिडलोम जिले में स्थित भगवान ब्रह्मा के इरावन मंदिर के भीतर यह विस्फोट हुआ. सरकार का मानना है कि विस्फोटों का लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को नुकसान पहुंचाना है. यह मंदिर बैंकाक के व्यावसायिक गढ़ के मुख्य मार्ग पर स्थित है और इसके आसपास तीन बडे शॉपिंग मॉल और बडे औद्योगिक समूहों के होटल हैं. यह थाईलैंड के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है जहां पूर्वी एशिया और स्थानीय बौद्ध पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं. हालांकि विस्फोटों में अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है. विस्फोटों के बाद वहां चारों ओर लोगों के शरीर के अंग बिखरे पडे थे, अफरातफरी मची थी.
राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख, सोमयोत पुमपानमुआंग के अनुसार विस्फोट में 16 लोगों की मौत हुई है, लेकिन थाई टीवी के अनुसार 27 लोग मारे गए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बडी संख्या में लोग घायल हुए हैं. मारे गए चार विदेशी नागरिकों में से दो की पहचान चीनी और फिलीपीनी नागरिकों के रुप में हुई है. पुलिस ने बताया कि विस्फोट मंदिर के भीतर स्थित एक खंभे पर लगाए गए विस्फोटक में शाम करीब छह बजकर पचपन मिनट पर हुआ.
अभी तक किसी समूह ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है. रक्षा मंत्री प्रावित वोंगसुवोंग ने कहा, यह टीएनटी बम था….. जिन लोगों ने भी यह किया है, उन्होंने विदेशियों, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को निशाना बनाया है. पुलिस ने बताया कि बम पांच किलोग्राम टीएनटी से बना हुआ था. विस्फोट का सबसे ज्यादा प्रभाव त्रिज्या में हुआ है. थाईलैंड में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रींगला ने बताया, हम संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं. अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




