YRKKH Twist: कोयल के मामा को जिंदा जलाने की धमकी देगी अभीरा, कोर्ट में मचेगा बवाल

Published by :Pushpanjali
Published at :26 Apr 2026 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 April 2026 Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 26 April 2026 Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अभीरा कोयल तक पहुंचने के लिए खतरनाक कदम उठाएगी, वहीं कोर्ट में मायरा की बेगुनाही साबित होगी. सच सामने आते ही अरमान बड़ा फैसला लेगा, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों कहानी तेजी से नए मोड़ ले रही है. टीआरपी में गिरावट के बीच मेकर्स लगातार बड़े ट्विस्ट ला रहे हैं, ताकि दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे. आने वाले एपिसोड में अभीरा, मायरा और कोयल से जुड़ा ट्रैक पूरी कहानी को पलटने वाला है.

कोर्ट में पहुंचेगा पूरा परिवार

आने वाले एपिसोड में मायरा को बचाने के लिए पूरा पोद्दार परिवार कोर्ट में नजर आएगा. हर कोई अपने-अपने तरीके से उसकी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करेगा. वहीं दूसरी तरफ, विरोधी वकील अभीरा की दलीलों को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा. इस बीच अभीरा को कोयल से जुड़ा एक अहम सुराग हाथ लगने वाला है, जो केस की दिशा बदल सकता है.

कोयल के मामा को धमकाएगी अभीरा

कोयल तक पहुंचने के लिए अभीरा इस बार बड़ा जोखिम उठाने वाली है. वह चालाकी से नकली पुलिस सायरन का सहारा लेगी और हालात को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी. इतना ही नहीं, वह कोयल के मामा को डराने के लिए उन पर तेल छिड़ककर जिंदा जलाने तक की धमकी देती नजर आएगी. यह सीन शो में जबरदस्त ड्रामा लेकर आएगा.

कोर्ट में पलटेगा पूरा मामला

अभीरा की कोशिशें रंग लाती हैं और आखिरकार वह कोयल तक पहुंच जाती है. कोयल के सामने आते ही सच बाहर आने लगता है. कोर्ट में गवाही देते हुए कोयल यह साफ कर देगी कि मायरा निर्दोष है. इस बयान के बाद कोर्ट मायरा को बाइज्जत बरी कर सकता है, जिससे अभीरा को बड़ी राहत मिलेगी.

अरमान का बड़ा फैसला

सच सामने आने के बाद अरमान का गुस्सा चरम पर पहुंच जाएगा. वह विद्या को अपनी परेशानियों की वजह बताते हुए उनसे अपने रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर सकता है. यह फैसला पोद्दार परिवार में एक नई हलचल पैदा करेगा और आगे की कहानी को और दिलचस्प बना देगा.

यह भी पढ़ें: ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर छलके विशाल ददलानी के आंसू, जुबीन गर्ग को किया याद

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola